बैठकर पेशाब करने से क्या फायदा होता है?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 11:22


पुरुषों को खड़े होकर पेशाब करने के क्या नुकसान हैं, बजाय बैठ कर करने के?

जब कोई पुरुष खड़े हो कर पेशाब करता हैं तो उसकी यूरिनरी ब्लैडर पर अतिरिक्त तनाव आता है, और उस तनाव के लगातार बने रहने से यूरिन ब्लैडर और उसके नीचे की एक्टर्नल युरेन्डरिस पेन्टिल मस्सल और पेल्विक मांसपेशी कमजोर हो जाती हैं, जिसके कारण वे मेरुरज्जु ( स्पाइनल कोर्ड ) के माध्यम से दिमाग को ठीक-ठीक संकेत नहीं भेज पाती हैं और एक रोग हो जाता हैं जिसे 'अतिसक्रिय ब्लैडर' (Over active blader) कहते हैं! इस रोग में व्यक्ति का एकाएक मूत्र निकलना या मूत्र की कुछ बुँदे अपने आप निकल जाना आम हो जाता हैं!

लम्बे समय तक खड़े होकर पेशाब करने से उतपन्न हुए दबाव के कारण प्रोस्टेट ग्लैंड भी बढ़ने लगती हैं जिसे BPH ( Benign Prostatic Hyperplasia ) कहते हैं! पुरुषों में मूत्र विसर्जन और वीर्य के लिए एक ही नली होती हैं जिसे यूरेथ्रा कहते हैं! जब पुरुष का वीर्य स्खलित होता हैं तो इंटरनल स्प्रिंटल मसल मूत्र मार्ग को बंद कर देतीं हैं, परन्तु कमजोर हुई मांसपेशियों से ऐसा नहीं हो पाता और मूत्र तथा वीर्य एक साथ निकलने लगता हैं इस रोग को आयुर्वेद में प्रमेय रोग कहा गया हैं! प्रमेय रोग से वैवाहिक जीवन नष्ट होने लगता हैं !

शोध बताते हैं कि मूत्र प्रणाली के रोग पश्चिमी देशों में पूर्वी देशों की अपेक्षा 35 से 50% तक अधिक पाये जाते हैं! जापान में तक़रीबन 49% पुरुष बैठकर पेशाब करते हैं! और मुसलमानो में तो लगभग हर व्यक्ति ही बैठकर पेशाब करता हैं!

बैठ कर पेशाब करने के फायदे संक्षिप्त में इस प्रकार हैं

मूत्र की अंतिम बून्द भी बाहर निकल जाती हैं, आपके कपड़ो पर गंदगी नहीं लगती
सेक्स अवधि को बढ़ाने में सहायता मिलती हैं
मूत्र के साथ वीर्य निकलने वाली बीमारी से बच सकते हैं
बिना नियंत्रण पेशाब निकल जाने की समस्या से बचा जा सकता हैं!

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info